4:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एसकेएलएम स्कूल में बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरनगर स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने पाकौड़ी, चाऊमीन, बर्गर, मोमोज, पानी पुरी, भेलपुरी सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रही पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य व आरटीएम समिति की अध्यक्ष रिदा तनवीर ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों द्वारा बनाई गई चीजों का स्वाद चखा और उनकी सराहना की। एमडी पीडी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सीखने की भावना को बढ़ाते हैं। प्रधानाचार्य राजनी शर्मा ने बच्चों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले को सफल बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर रामेश्वर शाक्य, निधि सिंह, उपदेश कुमार, अंजली सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस