6:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उत्कृष्टता की नींव -फ्यूचर लीडर्स स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए रखी आधारशिला

फ्यूचर लीडर्स स्कूल’ में स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत: कक्षा 9-12 के लिए अत्याधुनिक भवन का भूमि पूजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए,
बिल्सी । बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल ने सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 9 से 12) के विद्यार्थियों के लिए निर्मित होने वाले अपने नवीन, अत्याधुनिक भवन का भूमि पूजन सफलतापूर्वक संपन्न किया। वैदिक मंत्रोच्चारण की पवित्र ध्वनि और विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना के साथ, इस नए अध्याय का शुभारंभ हुआ, जिसे समूचे क्षेत्र में उत्तम शिक्षा की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस शुभ आयोजन में विशिष्ट अतिथिगण, विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और उत्साही विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय के संरक्षक, बीरेंद्र सिंह जी, ने संस्था की प्राथमिकता को स्पष्ट करते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित और प्रेरणादायक माहौल में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
विद्यालय के डायरेक्टर एवं एमडी राहुल कुमार सिंह वीपी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नया भवन सिर्फ ईंट और पत्थर का ढांचा नहीं होगा, बल्कि यह ज्ञान, नवाचार और प्रतिभा का केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इसके निर्माण से विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व अवसर मिलेंगे, जिससे वे अपनी प्रतिभा को खुलकर निखार सकेंगे।
अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा अध्यक्ष उदय सिंह गौड़, डॉ. राजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य ओम कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह भुवनेश कुमार सिंह, सुरेश शर्मा ,अवनीश कुमार सिंह प्रधान खेड़ा पूर्वी दिनेश कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, नरेश प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह, प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह, परमेन्द्र सिंह, केशव शर्मा, राखी गुप्ता , रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा ,विशेष चौहान शिवोमशरमा दीक्षा वास ने साक्षीगुप्ता रागिनी मिश्रा टिंकल जैन ऐश्वर्यमहेश्वरी प्रीति श्रीवास्तव ,प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारसचंद्र, अंजलि सिंह, साक्षी सिंह ,शिवानी सिंह ,नाहिद सेफी, प्रिया सैनी, निकिता गुप्ता, तनुष्का माहेश्वरी, विदित राघव सिदरा खान अलियतारे विश्व दीपक शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस निर्माण को शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार लाने वाला और विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर देने वाला कदम बताया।
सामूहिक शुभकामनाओं और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह भूमि पूजन यह दर्शाता है कि फ्यूचर लीडर्स स्कूल अपने विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन एक्सप्रेस