बिल्सी। बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या पांच और वार्ड संख्या
आठ की मुख्य सड़क पर कई दिनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नालियों का पानी मुख्य नाले तक नहीं पहंच पा रहा है, जिसके कारण वार्ड की गलियों में लगातार पानी भरा रहता है।
यह स्थिति घरों और नालियों के पानी के सडक पर जमा
होने से और बिगड़ गई है। वार्ड निवासी अनुराग वर्मा के
घर के पास सडक पर पानी का जमाव विशेष रूप से देखा जा सकता है,जिससे आवाजाही प्रभावित हो रहे है।
स्थानीय निवासियों के अनसार, क्षेत्र की नालियां जगह-जगह जाम हैं, जिससे पानी निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इस जलभराव के कारण मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है,जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सभासद हरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया है। हालांकि, उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हई है। सभासद ने अधिकारियों की लापरवाही को जलभराव की समस्या के लगातार गंभीर होने का कारण बताया।क्षेत्र के निवासियों, जिनमें शेखर, अनराग, जय प्रकाश, मनोज वर्मा और भगवान सरूप सहित सैकडों लोग शामिल हैं। नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफ़ाई कराने और पानी निकासी की व्यवस्था को दरुस्त करने की मांग की है। उनकी मांग है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

