राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में कादर चौक ब्लॉक से प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय व संविलियन विद्यालय से तीन बच्चे कक्षा छह, सात और आठ से एक-एक कुल 94 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें तीस बच्चों ने बहुत अच्छे अंक प्राप्त किए फिर उनकी भी क्विज कराकर टाप टेन सिलेक्ट किये गये। उन्हें दिलीप कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी कादर चौक ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया बाकी सभी बच्चों से कहा कि जो बच्चे टाप टेन में नहीं आ सके उन्हें मोटिवेट किया और कहा कि उन्हें हिरास होने की जरूरत नहीं है बल्कि मेहनत करने की जरूरत है ताकि अगली साल आप टाप टेन में आ सको। कक्ष निरीक्षक में जाकिर अली खान, परमवीर सिंह दीवला, मो० सलीम, जमीर अहमद, महेश वार्ष्णेय, नाहिद फराह अंसारी, मोहम्मद रूमान, प्रबल प्रताप सिंह, अंकित नारंग, ललित कुमार व एआरपी रत्नेश कुमार, अंजुम खान, शैलेन्द्र आदि। संचालन डॉ जुगल किशोर ने किया। सभी को भोजन की व्यवस्था भी रही।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com