9:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय में निबंध लेखन का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में आज दिनांक 14/11/2025 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत निबंध लेखन का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ भावना सिंह ने छात्राओं को निबंध का शीर्षक “मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की पहल” से अवगत कराया। निबंध लेखन हेतु छात्राओं को 30 मिनट का समय दिया गया। निबंध लेखन में आरती, मन्तशा, मुस्कान, हिबा, नेहा एवं निशा सहित लगभग 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में आज दिनांक 14/11/2025 को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत निबंध लेखन का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ भावना सिंह ने छात्राओं को निबंध का शीर्षक “मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की पहल” से अवगत कराया। निबंध लेखन हेतु छात्राओं को 30 मिनट का समय दिया गया। निबंध लेखन में आरती, मन्तशा, मुस्कान, हिबा, नेहा एवं निशा सहित लगभग 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स के तत्वाधान में महाविद्यालय में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को अग्निशमन यंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया । परीक्षण का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में उपकरणों की कार्य क्षमता सुरक्षित करना और परिसर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है अग्निशमन सुरक्षा टीम द्वारा सभी अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई जिसमें गैस प्रेशर पाइपलाइन पिन लॉक नोज की स्थिति तथा यंत्रों की वैधता तिथि की पुष्टि शामिल थी जिन यंत्रों में तकनीकी कमी पाई गई उन्हें तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋषभ भारद्वाज द्वारा यह बताया गया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण महाविद्यालय सर पर हर 6 महीने में किया जाता है ताकि किसी भी आकाश में अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए महाविद्यालय पूर्णता तैयार रहे साथ ही छात्राओं पर कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा आपात स्थिति में उपयोग होने वाले उपकरणों के स्थान की जानकारी रखने की भी अपील की गई ।इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स के तत्वाधान में महाविद्यालय में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को अग्निशमन यंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया । परीक्षण का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में उपकरणों की कार्य क्षमता सुरक्षित करना और परिसर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है ।अग्निशमन सुरक्षा टीम द्वारा सभी अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई जिसमें गैस प्रेशर, पाइपलाइन, पिन लॉक, नोजल की स्थिति तथा यंत्रों की वैधता तिथि की पुष्टि शामिल थी, जिन यंत्रों में तकनीकी कमी पाई गई उन्हें तुरंत बदलने का निर्देश दिया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋषभ भारद्वाज द्वारा यह बताया गया कि इस प्रकार का प्रशिक्षण महाविद्यालय स्तर पर हर 6 महीने में किया जाता है ताकि किसी भी आपातकालीन अवस्था में अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए महाविद्यालय पूर्णता तैयार रहे, साथ ही छात्राओं और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा आपात स्थिति में उपयोग होने वाले उपकरणों के स्थान की जानकारी रखने की भी अपील की।इस अवसर पर डॉ अर्चना पांडे डॉ सतीश कुमार डॉ बृजेश कुमार और डॉ सरिता गौतम श्री रोहित कुमार आदि समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.