12:36 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

फ़सल न काटने पर युवक के साथ मारपीट, मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी का

बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी विनेश खेत में फसल काट रहे थे तभी कुछ दबंगों ने आकर उन पर हमला कर मार पीट शुरू कर दी जिससे युवक व उनके पिता एवं भाई घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी विनेश पुत्र मोहर सिंह अपने खेत में उड़द की फसल काट रहे थे तभी बदायूं के कुछ दबंगों ने फसल ना काटने को कहा जिसको लेकर उन लोगों ने विनेश के साथ मार पीट शुरू कर दी जिसमें विनेश के पिता एवं भाई के सिर और आंख में गंभीर रूप से चोटें आई हैं। विनेश ने बताया कि जिस खेत में वह फसल काट रहा था उसका बैनामा उसने 23 मार्च 2024 को कराया था जिसमें उसने आलू की फसल के बाद उड़द की फसल की है जिस पर दबंग लोग कब्जा कर फसल काटने नहीं दे रहे हैं। दबंगों में बदायूं निवासी हिमांशु पुत्र लक्ष्मी नारायण, महेंद्र पुत्र लाल सिंह, आदित्य पुत्र लाल सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। विनेश ने घटना की सूचना बिल्सी पुलिस को देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस