बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज का 41वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि रहे बहजोई (संभल) नगर पालिका के चैयरमेन राजेश शंकर उर्फ राजू ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित-माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी क्षेत्र के विकास संभव नहीं है। इसलिए सभी अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। इसी क्रम में अतिथियों द्वारा कॉलेज में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं गृह परीक्षाओं में मेधावी एवं कॉलेज में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओ को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अध्यापक के रुप में प्राइमरी से पीयूष यादव, जूनियर से पवन शर्मा एवं सीनियर से दुष्यंत सिंह को चुना गया। इसके अलावा सोनल सक्सेना को लकी टीचर चुना गया। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रबन्धक सुरेश बाबू गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, अवनेश वार्ष्णेय, जगदीश चंद्र, शंशाक वार्ष्णेय, भगवानदास, संजीव गुप्ता, सुनील कुमार, प्रदीप सक्सेना, गीता रानी आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

