4:35 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

खुशियों का मेला – फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य चिल्ड्रन कार्निवल का आयोजन

बिल्सी – बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बाल दिवस के अवसर सुबह की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए नृत्य नाटिका प्रस्तुत की , विशेष सभा के उपरान्त एक चिल्ड्रन कार्निवल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस खास मेले की सबसे आकर्षक विशेषता यह रही कि कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों ने स्वयं स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स और मनोरंजक गेम्स स्टॉल्स की व्यवस्था की।
मेले में कुल अनेक प्रकार के स्टॉल लगाए गए, जिनमें छोले चाट, पॉपकॉर्न, भेलपुरी, दही भल्ले, बनाना शेक, पेस्ट्री, रसगुल्ले और छैने, कस्टर्ड जैसे फूड आइटम्स के साथ-साथ रिंग टॉस, चेक योर लंग्स पॉवर, लकी ड्रॉ, बास्केट थ्रो, हिट द टारगेट, स्पिन द व्हील जैसे रोचक खेलों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने। कार्निवल में बच्चों ने खुद बिक्री, सजावट, ग्राहकों से बातचीत और स्टॉल प्रबंधन का अनुभव लेते हुए मनोरंजन के साथ-साथ नई कौशल भी सीखी। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क विकसित करने में बहुत सहायक होते हैं। पूरे विद्यालय में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा। बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में मेले का आनंद लेते दिखाई दिए। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी स्टॉल्स का भ्रमण कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि बाल दिवस का यह उत्सव बच्चों के उत्साह, ऊर्जा और उनकी अनंत संभावनाओं को उजागर करता है। विद्यालय में लगाया गया बाल मेला बच्चों को जीवन कौशल सिखाने के साथ-साथ उन्हें टीमवर्क, प्रबंधन और समस्या-समाधान की क्षमता प्रदान करता है। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि बाल मेला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और सीखने के स्तर को नई दिशा देता है। मेले के प्रत्येक स्टॉल में बच्चों की रचनात्मकता, समझ और आत्मविश्वास झलकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रविंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में लगाया गया बाल मेला बच्चों को जीवन कौशल सिखाने के साथ-साथ उन्हें टीमवर्क, प्रबंधन और समस्या-समाधान की क्षमता प्रदान करता है। हमारा प्रयास हमेशा यही रहता है कि विद्यार्थियों को अनुभवात्मक सीखने के अवसर मिलते रहें। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान, शिवओम शर्मा,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय  पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति,  अफ़्शीन सिद्दीकी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा , सिदरा खान,  तैबा  फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित  शर्मा  और अनम अंसारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस