पटेल की एक भारत की कल्पना को पूरा कर रही है भाजपा: डा.अरुण
बिल्सी में पटेल की जंयती पर निकाली गई पद यात्रा
बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पद यात्रा निकाली गई। जिसका ग्राम कुरऊ से शुभारंभ किया गया। जो गांव बरायमय खेड़ा पर सम्पन्न हुई। यात्रा का क्षेत्रवासियों ने कुरऊ मोड़, भरकुईया भट्टे, बसंत नगर, रोशन नगर मोड़़ एवं बरायमय खेड़ा पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद बरामय खेड़ा पर आयोजित सभा के मुख्य अतिथि रहे वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा की सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जिस एक भारत की कल्पना की थी वह कल्पना अब मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार साकार कर रही है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा की सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश के एकीकरण में दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। विधायक हरीश शाक्य ने कहा सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होकर भारत आज एकता अखंडता और सुरक्षा के पथ पर निरंतर अग्रसर है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस मौके पर अशोक भारती, सुधीर श्रीवास्तव, जेके सक्सेना, शिशुपाल शाक्य, दीपक चौहान, ओमप्रकाश सागर, सत्यवीर सिंह, मुनीश राघव, राजेश्वर पटेल, गिरीश पाल सिसोदिया, विवेक राठी, अर्जुन सिंह, अंकित मौर्य, राहुल शाक्य, आदित्य माहेश्वरी, लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, महेश शर्मा, राकेश माहेश्वरी, सचिन अग्रवाल, सुधीर मौर्य आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

