।
मुजरिया=बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
ब्लॉक सहसवान के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कोल्हाई स्थित रूमा देवी अहिवरन सिंह इंटर कॉलेज में किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ शैक्षिक गतिविधियों में शामिल होना है,प्रतियोगिता बच्चों के मानसिक विकास को गति प्रदान करती हैं।
विज्ञान ए आर पी संजय कुमार और चेतन चाहर ने प्रतियोगिता का संचालन करते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के प्रतिभागी बच्चों में से टॉप टेन चयनित बच्चों को जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।
ब्लॉक क्षेत्र के 180 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें कक्षा 6,7 और 8 से प्रत्येक विद्यालय से एक एक बच्चे ने प्रतिभाग किया।
टॉप टेन चयनित बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए वहीं सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस मौके पर समस्त ए आर पी, और शिक्षक मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com