जैन संत मुनि महाराज का पावन मंगल नगर प्रवेश बिल्सी में हुआ,उमड़ी दर्शन के लिए सैकड़ो की भीड़
बिल्सी- जैन समुदाय के परम तपस्वी संत रत्न आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य उपाध्याय श्री 108 प्रज्ञा नंद जी मुनिराज का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश बिल्सी में 11 नववर को प्रातः 11 बजे से ढोल लंगाडो के साथ हुआ
।प्रवास स्थल ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल बिल्सी पर रहा समस्त धार्मिक आयोजन प्रवचन , व जलाभिषेक एवं शांतिधारा श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर बिल्सी में सम्पन्न हुई
उपाध्याय मुनि श्री 108 प्रज्ञानंद सागर मुनिराज ने प्रवचन के माध्यम से लोगों को बताया कि
आंख खुली तो सपना गया , आंख मुंदी तो अपना गया , दो दिन का मेहमान यहां ,सांस रुकी तो दफनाया और जलाया गया इसलिए जीवन में कोई भी कार्य करो तो वह जीवन का अंतिम कार्य है ऐसा मानकर करो तो जीवन में कभी दुख नहीं पाओगे उन्होंने कहा की मृत्यु ही जीवन का सत्य है जीवन के किस मोड़ पर किस क्षण में मृत्यु मनुष्य को प्राप्त हो जाए यह किसी को पता नहीं होता इसलिए लोगों को चाहिए कि अपने जीवन काल में ज्यादा से ज्यादा पुण्य व शुभ कर्म करें जिससे अगले भव में उनकी अनुभूति हो सके आगे उन्होंने कहा कि जीवन में अपना एक धर्म रूपी पुत्र बनाओ यह ऐसा पुत्र होगा जो आपको आपके अंतिम सांस तक सुखी सुख प्रदान करेगा अन्य कोई पुत्र का कोई भरोसा नहीं कि वह आपका साथ देगा भी कि नहीं देगा
समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन ने बताया कि महाराज श्री फिरोजाबाद के फराह में पंचकल्याणक हेतु पैदल गण कर रहे हैं जिनका आज रात्रि विश्राम विद्रोही में होगा इस मौके पर समाज की मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार जैन, नीरज जैन, अनिल जैन ,आशीष जैन, अभिषेक जैन आदि लोग मौजूद रहे


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

