बिल्सी । बदायूं जिले की बिल्सी तहसील के अंबियापुर गांव में
सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को राजस्व टीम
ने हटा दिया है। इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में
इडकंप मच गया। राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार साह
ने बताया कि अंबियापुर गांव के कुछ लोगों ने सरकारी
जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इसके बाद बिल्सी के उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के आदेश पर मंगलवार को राजस्व टीम और थाना पुलिस् मौके पर पहंची। टीम ने सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से खाली कराया।अधिकारियों ने कब्जा करने वालों को भविष्य में दोबारा
अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। इस दौरान उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, लेखपाल दुर्गेश कुमार पूर्व और लेखपाल सूरज भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

