एसडीएम ने जारी किए एफआईआर के आदेश, मचा हड़कंप
बिल्सी। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने सोमवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर मिले बीएलओ को विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए। एसडीएम ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एसआईआर के इस अभियान को एक माह कर चलाया जाएगा। इसी दौरान इन प्रपत्रों का वितरण और जमा करना रहेगा। इसलिए सभी बीएलओ समय-सीमा को ध्यान में रख काम करें। जो भी बीएलओ इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सोमवार को अंबियापुर के भाग संख्या 71 ,72 बूथ संख्या का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ देवेंद्र पाल सिंह, बांकेलाल, खेमपाल, कृष्णगोपाल, जलधारा देवी, सत्येंद्र सिंह, अंजना देवी द्वारा बीएलओ का कार्य न किए जाने के कारण उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए है। इधर, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कस्बा उझानी में नगर पालिका परिषद में बीएलओ के साथ बैठक कर एसआईआर के कार्य की समीक्षा की। साथ ही गणना प्रपत्रों के सही भरने, समय पर रिपोर्ट भेजने और जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर कई बीएलओ मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

