10:11 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बकाया अदा न करने पर बिल्सी में 86 कटे कनेक्शन, 2.84 लाख वसूले

बिल्सी। बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को नगर क्षेत्र में मेगा डिसकनेक्शन अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन माह से बिजली बिल जमा न करने वाले 86 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की गई, जिन्होंने अब तक एक भी बार बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था। अभियान में बिल्सी, वजीरगंज, सैदपुर और नागरझूना उपकेंद्रों के अवर अभियंता और टीजी-टू कर्मियों की चार टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान कुल 86 बकायेदारों के संयोजन काटे गए। वहीं, 108 उपभोक्ताओं से 2.84 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। अवर अभियंता गजेंद्र पाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई उपभोक्ता बिना बिल जमा किए बिजली का प्रयोग करते पाए गए। ऐसे आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान में उपखंड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, रामस्वरूप, उमाशंकर, टीजी-टू विक्रम, निखिल, राजेश, सूरज और जसवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस