बिल्सी बदांयू 10 नवंबर।
बदायूं के बिल्सी में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 23 महिलाओं ने नसबंदी कराई। यह शिविर परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना है। चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित ऑपरेशन किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. क़ादरा सुल्ताना, और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे ।
अधीक्षक डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि परिवार नियोजन से सीमित परिवार में बच्चों की उचित शिक्षा-दीक्षा होती है
माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है
आर्थिक रूप से खुशहाल रहने में मदद मिलती है
जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com