9:09 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्णागिरि धाम को रवाना हुआ भक्तों का जत्था

बिल्सी। नगर से रविवार को मां पूर्णागिरि धाम के लिए करीब 250 श्रद्धालुओं का एक जत्था बड़े हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। रवाना होने से पहले भक्तों ने बह्मदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर माता पूर्णागिरि के जयकारे लगाए। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी दीपक चौहान और अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने बताया कि जत्था पूर्णागिरि धाम पहुंचकर माता रानी के दर्शन करेगा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेगा। जत्थे में पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हैं। श्रद्धालु लौटते समय मां काली मंदिर पर एक विशाल भंडारा भी करेंगे

विज्ञापन एक्सप्रेस