साप्ताहिक सत्संग
*
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया । इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने कहा ‘धार्मिक वह नहीं जो मंदिर जाता है धार्मिक वह है जो घर को ही मंदिर बनाता है,धार्मिक वह नहीं जो हिंदू मुसलमान है धार्मिक वह है जो नेक इंसान है धार्मिक वह नहीं है जो देवताओं को खिला है धार्मिक वह है जो अनाथों को कमजोरों को भूखे को खिलाता है !धार्मिक वह नहीं जो तीर्थ पर जाता है धार्मिक वह है जो अपने मां-बाप की सेवा करता है ! स्वामी विवेकानंद ने कहादूसरों के दुख में दुखी होना और दूसरों के सुख में सुखी होना ही मानवता है ! इस अवसर पर श्रीमती शशि आर्य,श्रीमती पदमा रानी , श्रीमती अरुणा रानी, सत्यम आर्य कुमारी तृप्ति शास्त्री आदि मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

