9:10 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नए जीवन ज्योति हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन

बिल्सी – नगर के सिरसौल रोड स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल का समाजसेवी जयप्रकाश लड्डा एवं अवधेश लड्डा ने फीता कर उद्घाटन किया। हॉस्पिटल के शुभारंभ से पहले विधिवत पूजा – अर्चना की गई।
समाजसेवी अवधेश लड्डा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। समाजसेवी अवधेश लड्डा ने कहा कि समाज सेवा के लिए समर्पित संस्थाओं को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
हॉस्पिटल डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि इस आधुनिक अस्पताल से क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कस्बे में ही लोगों को बेहतर डॉक्टर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर डॉक्टर शहरीन अंसारी, डॉक्टर रयाद शब्बीर अंसारी, डॉक्टर एनके सिंह,जितेन्द्र चौधरी,रवि कुमार,अंकित शाक्य,संजीव चौधरी आदि लोग उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस