10:14 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी । टूटी पुलिया को लेकर स्थानीय लोगों का ज़ोरदार प्रदर्शन, लगाएं जिम्मेदारों के खिलाफ़ नारे

बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 02 में
शनिवार दोपहर स्थानीय लोगों ने टूटी पुलिया को लेकर
प्रदर्शन किया। निवासियों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की। स्थानीय निवासी सचिन कुमार ने बताया कि लंबे समय से पुलिया टूटी होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी
परेशानी होती है। अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए उन्होंने आए दिन दर्घटना होने की आशंका भी जताई एक अन्य निवासी कुलदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियो
को शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन किसी ने इस ओर
ध्यान नहीं दिया। दिलीप वार्ष्णेय ने बताया कि टूटी पुलिया से स्कूली वाहन भी गुजरते हैं जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है। इस संबंध में बिल्सी नगर
पालिका अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर ने जानकारी
दी कि पुलिया के निर्माण के लिए संबंधित को आवश्यक
निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि
पुलिया का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस