शिविर में आई 24 शिकायतें, सभी मौके पर की निस्तारित
चार के कनेक्शन काटे, दो लाख 34 हजार भी वसूले
बिल्सी। शुक्रवार को विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश यहां उपखंड अधिकारी कार्यालय पर दो दिवसीय विद्युत बिल सुधार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 24 शिकायतें पंजीकृत हुई। जिनमें बिल से संबंधित 17 शिकायत आई। जिनमें से सभी का मौके पर समाधान किया गया। मीटर खराब होने की तीन शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया। साथ ही एक शिकायत मीटर नंबर अपडेट की एव एक शिकायत लोड घटाने क़ी। एक मोबाइल नंबर अपडेट करने क़ी आई। जिन्हे मौके पर निस्तारित किया गया। साथ ही एक शिकायत चेक मीटर से सम्बंधित प्राप्त हुई। जिनको अग्रिम कार्यवाही के लिए सहायक अभियंता मीटर बिल्सी को भेजा गया है। जिसका एक सप्ताह के अंदर ही निराकरण किया जाना सुनिश्चित होगा। कैंप में 108 उपभोक्ताओं से दो लाख 34 हजार रुपए क़ी राजस्व वसूली भी की गई। इसके अलावा उपखण्ड बिल्सी के तहत 19 उपभोक्ताओं के बकाए पर संयोजन भी काटे गए। साथ ही अवर अभियंता बिल्सी के ने बिना बिल जमा कराए विद्युत का प्रयोग करते पाए जाने पर चार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी के तहत प्राथीमिकी भी दर्ज कराई जा रही है। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल, बिलिंग लिपिक अभिषेक आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

