10:14 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में विधायक ने सुनी जनता की समस्याएं

बिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार को नगर के सिरासौल रोड स्थित गल्ला मंडी के गेस्ट हाउस में पहुंच कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने सड़क निर्माण, बिजली, जलभराव से जुड़ी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह चौहान, मुकेश चौहान, सोनू सिंह, आदित्य माहेश्वरी, विवेक राठी, निखिल सक्सेना, रक्षपाल सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस