5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आवासीय विद्यालय में भारत के राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् की 150 वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गईं – रोहान

बिल्सी। उझानी-बिल्सी रोड स्थित ओम नमः शिवाय डॉ वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज रोहान बदायूं मे, भारत के राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् की 150वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कवि बंकिम चंद्र चटर्जी ने इस गीत की रचना 1875 में की थी। उनकी यह रचना, उनकी पुस्तक आनंदमठ में 1882 में पहली बार प्रकाशित हुई थी तथा 1896 में इसे कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार गया गया था। 24 जनवरी 1950 को आधिकारिक रूपसे वंदेमातरम् को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया।इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार, राधा कश्यप ,नैंसी चौहान, वीरबहादुर, अजय शाक्य, दुष्यंत कुमार, रितु शर्मा, निशा श्रीवास्तव, सोनम, रूपेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस