5:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बढ़नोमी गांव में आवारा सांड का हमला, कई लोग घायल

बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के बढनोमी गांव में
एक आवारा सांड ने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया है। घायलों को बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान पति राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले कई दिनो से यह सांड गांव में दर्जन भर से अधिक लोगों को घायल
कर चुका है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत भी की थी, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
गुरुवार देर रात बढनोमी गांव में प्रमोद सागर अपने घर में काम कर रहे थे. तभी आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर
घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहंचे और बडी मश्किल से उन्हें बचाया।इसी दौरान,गांव में ही कैलाश सागर अपने घर जा रहे
थे। रास्ते में सांड ने उन पर भी हमला कर दिया और उन्हें सड़क पर पटक कर घायल कर दिया।
जिससे आसपास के लोगों ने सांड को भगाया और कैलाश को बचाया। दोनों घायलों का बिल्सी के एक निजी अस्पताल में
इलाज चल रहा है। प्रधान ने यह भी बताया कि इससे पहले सोमेंद्र और शहाबुद्दीन को भी इसी आवारा सांड ने हमला कर घायल किया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस