वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में कुंवरगांव पुलिस ने ₹25,000 के इनामी गौकश सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम, निवासी ग्राम दुगरैया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, ₹160 नकद और गौकशी के उपकरण बरामद हुए। सरताज पर गौकशी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई थाना प्रभारी राजेश कौशिक व उनकी टीम ने की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com