4:45 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोडा- हार्टफुलनेस शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने की सहभागिता ।

बदांयू 6 नवंबर।

मेला ककोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर के चौथे दिवस में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और सभी ने प्राणाहुति के साथ ध्यान लगाकर अदभुत और मन को अभिभूत करने वाली सौम्य दशा का अनुभव किया।

आज शिविर में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव , पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव , जिला प्रोवेशन अधिकारी अभय कुमार, आदि रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष सूरज और सहज द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर दिए गये डेमो पर ब्राइटर माइंड के बारे कहा कि इस वैज्ञानिक तकनीक को अधिक से अधिक बच्चों तक उनके विकास के लिए पहुंचना चाहिए।

नीरज कुमार ने कहा बच्चों के मष्तिक में न्यूरांस के विकास उपरांत बालक की क्षमताओं में बृद्धि हो सकती है। वर्षा यादव ने कहा कि हार्टफुलनेस शिविर में आकर सुखद अनुभूति हुई, हार्टफुलनेस के इस कैम्प पर अधिक से अधिक लोगों को आकर ध्यान सीखना चाहिए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री और जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा द्वारा संगठन के पदाधिकारियों सहित प्रतिभाग करते हुए ध्यान अभ्यास किया।

प्रशिक्षक लखन सिंह द्वारा कहा कि नशा मुक्त भारत जन जागरुकता अभियान रैली भी बहुत ही उत्साह के साथ स्वयंसेवकों द्वारा मेला में रोज निकाली जा रही है। जिस कारण लोगों में नशे से मुक्त होने के प्रति जागरूकता फैल रही है। रैली में ‘विकसित भारत बनाना है, युवाओं को नशा मुक्त करना है’ , परिवार में प्रेम लाना है, नशे की लत छुड़ाना है’ आदि स्लोगन नारों के साथ स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर वाई एम सिंह, सोनल गोयल, कीर्ति अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, रनवीर सिंह, सुरेश पाल, सूरज पाल सिंह, विपिन त्रिपाठी, एम पी गुप्ता, गुलवीर सिंह, सुरेंद्र पाल जोशी, संतोष सक्सेना, सुभाष चंद्र, महेश पाल सिंह, संजय कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना ने सभी को धन्यवाद देते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त िया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.