बिल्सी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 7 और 8 नवंबर को स्थानीय उपखंड अधिकारी कार्यालय पर एक मेगा विद्युत समाधान कैंप आयोजित करने जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उपखंड अधिकारी जयप्रकाश राजपूज ने बताया कि शिविर में विद्युत बिल शुद्धिकरण, खराब मीटर से जुड़ी शिकायतें, नए बिजली कनेक्शन और अन्य सभी विद्युत संबंधी शिकायतों को सुनकर मौके पर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की अधिकतम सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर दी है, जिससे सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। उपखंड अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या पहुंच कर लाभ उठाएं और अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

