बिसौली। नगर व क्षेत्र में देव दीवाली धूमधाम से मनाई गई। प्रमुख मंदिरों में घी के दीपक जलाए गए जिससे रात भर मंदिर जगमगाते रहे।
नगर के लक्ष्मी नारायण बड़े मंदिर में सैकड़ों की संख्या में घी के दीपक जलाकर ऐतिहासिक देव दिवाली का आयोजन किया गया। जिससे लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर प्रांगण रोशनी से जगमग हो उठा। इस दौरान विशेष कर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं, तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया था। इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर रितु अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, डा. अर्चना वार्ष्णेय, भारती अग्रवाल, नमिता गर्ग, पूनम, रानी साधना, दिव्या, रामा, राधिका, सुमन, मोनिका, प्राची, अनुभव, पारुल, संगीता, सुभाष अग्रवाल, सरले बाबू, राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आलोक गर्ग, आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
