।
बिल्सी बदांयू 6 नवंबर।
बदायूं के कछला घाट पर जिला गंगा समिति ने गंगा उत्सव का आयोजन किया, जिसमें एसकेएलएम पब्लिक स्कूल और नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और 5100 दीप जलाकर गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि डीएफओ निधि चौहान और डीपीओ अनुज प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गंगा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया । छात्र-छात्राओं ने एक से एक सुंदर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
5100 दीप जलाकर गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। कछला नगरपंचायत अध्यक्ष जगदीश चन्द्र लोनिया ने आऐ लोगों से कहा कि गंगा संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
अमन वार्ष्णेय

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
