4:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 9 नवंबर को लगेगा महिला नसबंदी शिविर

बिल्सी बदांयू 6 नवंबर।

बिल्सी में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन 9 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा। यह शिविर परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना है।

अधीक्षक डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में महिलाओं की नसबंदी लैप्रोस्कोपिक विधि से की जाएगी, जो एक आधुनिक, सुरक्षित और कम समय में पूरी होने वाली तकनीक है। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक जांच और चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान करेंगी।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस