शादी समारोह से घर लौटते समय हुआ एक्सिडेंट, इलाज़ के दौरान मौत
बदायूं । बदायूं जिले के बसंतनगर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल महिला की बरेली के एक अस्पताल में
उपचार के दौरान मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को हुई । बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 06 निवासी संजना ने
बताया कि उनकी माता सविता देवी(35 वर्ष), पिता
बबलू और भाई अनमोल 02 नवंबर को बदायूं में एक
शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे।
बसंतनगर गांव के पास एक वाहन को बचाने के प्रयास
में उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। इस हादसे में
बाइक सवार सविता देवी,बबलू और अनमोल घायल हो
गए। सविता देवी के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसके
बाद उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया
था। इलाज के दौरान गुरुवार को सविता देवी ने दम तोड़
दिया। परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

