राजमहल गार्डन में हॉकी बदायूं एसोशिएशन की बैठक एसोशिएशन के अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिसमें भारतीय हॉकी के शताब्दी बर्ष समारोह मनाए जाने के रुपरेखा तैयार करने के लिए बिचार विमर्श किया गया ।
हॉकी उत्तर प्रदेश एसोशिएशन के दिशा निर्देश पर दिनांक 7 नबम्बर 2025 को स्टेडियम बदायूं में हॉकी प्रतियोगिता कराई जाएगी । इस दिन पूरे भारत में आयोजन होगें। जनपद
स्तर पर वालक, बालिकाओ की हॉकी प्रतियोगिता कराई जाएगी पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिए जाएगें ।
बैठक में सचिव मधुकर मिश्र,उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह ,डा अकील इस्माइल,विजय पाल चौधरी,सुरेन्दर गुप्ता,आबिदअली हाकी कोच,प्रमोद
कुमार शर्मा ,अरमान इस्माइल उपस्थित रहे ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
