11:55 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मनौना धाम महंत ओमेन्द्र महाराज ने ककोडा मेला घाट पर किया स्नान

मनौना धाम महंत श्री ओमेन्द्र महाराज ने ककोडा मेला मिनी कुम्भ के घाट पर किया मुख्य स्नान मां गंगे की पूजा अर्चना


सेवादार ठा रवि प्रताप सिंह के मिनी कुम्भ ककोडा मेला कैम्प मे महंत श्री ओमेन्द्र महाराज का हुआ भब्य स्वागत

आवला / बदायू – रुहेलखण्ड की धरती पर मिनी कुम्भ के नाम से ऐतिहासिक थाना कादरचौक क्षेत्र के भागीरथी गंगा के किनारे लगने वाले ककोडा मेला मे देश विदेश मे जीवन धाम के नाम से प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर मनौना धाम के महंत श्री ओमेन्द्र महाराज ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुद्धवार को मुख्य स्नान किया । महंत जी महाराज का वेदो की भूमि मां गंगा के तट पर आगमन पर सेवादार समाजसेवी ठा रविप्रताप सिह के ककोडा मेला कैम्प मे भब्य स्वागत हुआ जहा श्याम भक्तो ने महंत जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त हुआ
महंत जी महाराज दो वर्ष से लगातार मिनी कुम्भ ककोडा मेला मे मां गगा मे स्नान कर पूजा अर्चना करते आ रहे है इसी क्रम मे बुद्धवार को ककोडा ठा रवि प्रताप सिह के कैम्प मे पहुंचकर मां गंगा के तट पर मुख्य स्नान कर पूजा अर्चना की
महंत श्री ओमेन्द्र महाराज ने बताया कि रुहेलखण्ड के मिनी कुम्भ के नाम से भागीरथी गगा के किनारे लगने वाले तम्बुओ का शहर प्रसिद्ध 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मेला ककोडा भारतीय सास्कृतिक की पहचान है ककोडा मेला सामाजिक एकता आपसी सौहार्द पारम्परिक मेले जोल तथा सनातन की आस्था का केन्द्र है जो स्वच्छ मन और पवित्र भावनाओ से मां गंगा मे डुवकी लगाता है तथा पूजा अर्चना करता है उसके सारे पाप धुल जाते है
मिनी कुम्भ मे स्नान के दौरान मनौना धाम महंत श्री ओमेन्द्र महाराज व्यवस्थापक एड श्यामेन्द्र चौहान आर्येन्द्र चौहान महेन्द्र सिंह कठेरिया मीडिया प्रभारी ठा वेदपाल सिह सचिन सक्सैना धीरेन्द्र सिंह अमित सिह शिवेंन्द्र सिंह संजीव सिंह संजय राजपूत श्याम सिह अजय सिह चौहान सुभाष सिंह गुडडू सिह सीटू पाल राहूल अनिल सनी सिह अभी सिह सचिन सिह राजेन्द्र गुप्ता नरेन्द्र आर्पित अकित नमन सक्सैना देवेन्द्र शिवम शर्मा रमन शर्म योगेन्द्र सिंह सुमित सिंह मैजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.