2:00 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से खफा जिला सचिव प्रशांत शर्मा ने दिया इस्तीफा

उझानी बदांयू 5 नवंबर।

नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष को हटाते ही जिला कांग्रेस कमेटी में उठापटक शुरू हो गई है। कल जिलाअध्यक्ष अजीत यादव के खिलाफ उझानी कार्यकर्ता भूख-हड़ताल पर बैठ गये। आज जिला सचिव प्रशांत शर्मा ने इस्तीफा दिया है।

जिला सचिव प्रशांत शर्मा का कहना है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने जुलाई में मुझे जिला सचिव पद पर मनोनीत कर नियुक्ति पत्र भी सोंपा था। जबकि जिला कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष से जारी जिले की लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है।

प्रशांत शर्मा ने जारी इस्तीफे में जिलाध्यक्ष पर ओर भी गंभीर आरोप लगाते हुए जिला सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा कि इस तरह की दमनकारी नीतियों से कांग्रेस का जनाधार गिरना तय है। सूत्र बताते हैं कल ओर भी कांग्रेस कार्यकर्ता अपना इस्तीफा प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.