बिल्सी बदांयू 5 नवंबर।
बदायूं के बिल्सी में देव दीपावली का पर्व श्री बालाजी दरबार में भव्यता से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर दरबार को 11 हजार दीपों से सजाया जाएगा। प्रधान महंत मटरूमल शर्मा महाराज ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और इस वर्ष भी नगर के सभी दुकानदारों को पांच-पांच घी के दीपक भेंट किए जाएंगे। इन दीपकों को देवी-देवताओं के नाम से प्रज्वलित किया जाएगा, जिससे पूरा नगर दिव्य प्रकाश से आलोकित होगा।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार शाम को पूरा नगर दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा और “जय श्री बालाजी” के जयघोष गूंजेंगे। यह आयोजन देव दीपावली को विशेष बनाएगा और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

