6:53 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही कोमल चौहान

बिल्सी। स्थानीय भूदेवी वाष्र्णेय इण्टर कॉलेज में मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती के उपलक्ष्य में यहां कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के मध्य भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एक सौ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें निर्णायक मंडल की ओर से कोमल चौहान कक्षा 12 डी को प्रथम, आयुषी सक्सेना कक्षा 10बी को द्वितीय एवं अहमदनूर 12 डी को तृतीय स्थान दिया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र से और संविधान में उनके योगदान से प्रेरणा लेने के लिए बच्चों उत्साहित किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार सक्सेना, आरती जैन, सुषमा शर्मा, गीता रानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस