बिल्सी। बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के सरह बरौलिया गांव
में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के साथ घर में
घुसकर मारपीट की गई। इस घटना में परिवार के चार
सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी
घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सरह बरौलिया निवासी बेचैन सिंह ने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले उन्हें रास्ते में घेरा और मारपीट की।
इसके बाद वे उनके घर में घुस गए और परिवार के अन्य
सदस्यों के साथ भी मारपीट की।
मारपीट बेचैन सिह की माता रामबेटी, शीतल,तिलकधारी और स्वयं बेचैन सिंह घायल हुए हैं। पुलिस ने बेचैन सिंह के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कर्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

