10:45 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत’ बदायूं तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन जे एस पी जी कॉलेज के स्पोर्ट्स फील्ड में किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, वॉलीबॉल , बैडमिंटन, लम्बी कूद 400 मीटर महिला और 400 मीटर पुरुष में शामिल थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ निशि अवस्थी थी ,जिन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण से युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रबंधक प्रबंध निदेशक विकास यादव,श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, श्री रविन्द्र पाल सिंह और राहुल कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में कबड्डी, वॉलीबॉल, 400मीटर महिला, 400मीटर पुरुष, बैडमिंटन और लम्बी कूद जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी में लड़कियों ने अपनी ताकत और रणनीति का प्रदर्शन किया, जबकि वॉलीबॉल में लड़कों की टीमों ने अपनी कुशलता दिखाई। बैडमिंटन में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेरा युवा भारत ,बदायूं के इस प्रयास से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में, संजीव कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र पाल सिंह ने विजेताओं को खेल किट, टी-शर्ट्स, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल भी विकसित करते हैं।
कबड्डी में ज्योति की टीम विजेता, मोनी की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में उत्कर्ष की टीम विजेता, गौरव सिंह की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर में पुरूष में आशीष प्रथम स्थान, शैलेन्द्र द्वितीय, अरेंद्र यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया।वं 400 मीटर महिला वर्ग में अंजली यादव प्रथम , रोशनी यादव द्वितीय स्थान एवं नीतू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
, लम्बी कूद में टैटू लाल प्रथम स्थान, राज यादव एवं आशीष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में अंजली यादव प्रथम तथा मोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,
इस अवसर पर कॉलेज राहुल कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी छबिराम सिंह, शिक्षक उत्पल मिश्रा ,योगेंद्र कुमार , हिमांशु पाल ,सुधीर यादव, पूर्णिमा गौड़, बेबी तरन्नुम, फिरदौस बी, रितु दीक्षित, खेल प्रशिक्षक विकास यादव, तथा कॉलेज मीडिया प्रभारी श्री सुनील कुमार भास्कर आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.