5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी उपजिलाधिकारी ने गणना प्रपत्र वितरित कर मतदाताओं को किया जागरूक

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है।
बिल्सी एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बूथ नंबर 94 पर बीएलओ के साथ गणना प्रपत्र वितरित कर मतदाताओं को जागरूक किया।एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का यह कार्य आज से शुरू हुआ है। इसमें सभी बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। यह अभियान दिसंबर तक चलेगा। मोहल्ला नंबर 5 के बूथ नंबर 94 पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बीएलओ राजीव कुमार के साथ मतदाताओं के घर जाकर प्रपत्र वितरित किए और उन्हें जागरूक किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की,ताकि वोटर लिस्ट को सही ढंग से तैयार किया जा सके। इस मौके पर लेखपाल सूरज भारती आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस