मिनी कुंभ ककोड़ा मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुगमता एवं सुविधा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता
बदायूं । रुहेलखंड के मिनी कुंभ के रूप में प्रसिद्ध ककोड़ा मेला में कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। मेले में सभी तैयारी पूर्ण चुकी हैं, ठहरने के लिए तंबुओं का शहर भी बस चुका हैं। महिलाओं को चेंजिंग रूम के रूप में विशेष प्राथमिकता दी गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ककोड़ा मेला 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए मेले के संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रशासन ने मेले में पार्किंग व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक सभी का पुख़्ता इंतज़ाम किया हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com