बिल्सी। स्थानीय आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक के साथ भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा खुशबू ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय तथा रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम, वंदना शाक्य ने द्वितीय और स्वाती ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या सुमन रानी ने सभी विजेता रही छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मीरा सक्सेना, मोहित माहेश्वरी, हेम सिंह, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

