7:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

श्याम बाबा के संकीर्तन में जमकर झूमे श्रद्धालु,बांटा प्रसाद

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर श्री लखदातार सेवा समिति की ओर रविवार की रात बाबा का विशाल भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। यहां सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक श्रंगार किया गया। उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को गद्दी संचालक शिवम माहेश्वरी ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। इसके बाद कलाकारों ने यहां अपने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। देर रात को बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के अमन गुप्ता, विशाल शाक्य, चिराग वाष्र्णेय, गौरव देवल, हिमांशु शाक्य, रितिक माहेश्वरी, हर्षिक माहेश्वरी, रितिक देवल, कौशल देवल आदि श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस