नगर की सड़कें फूलों से पटी, जगह जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत, पूजा-अर्चना।
उझानी बदांयू 3 नवंबर।
नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित जैन मंदिर में नव निर्मित चौबीसी के 24 जिनेन्द्र भगवानों समेत नवनिर्मित मान स्तम्भ (जैन जिनविम्व )की प्राण प्रतिष्ठा से पहले नगर में जन्म कल्याणक शोभायात्रा भक्तिभाव से निकाली गई। श्रृद्धालुओं ने बाजार में फूलों की बारिश के साथ आरती उतारकर प्रसाद का वितरण भी किया।
जैन समाज द्वारा पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन कछला रोड स्थित कृष्ण प्रभा बैंकेट हॉल में जैन आचार्य श्री 108 वसुनंदी सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
जिसमे आज दूसरे दिन जन्म कल्याणक के मौके पर नगर में भव्य रथ यात्रा ऐरावत हाथी, ऊंट पर सवार होकर तीर्थंकर बालक को विराजमान कर नगर भ्रमण कराते हुए पांडुक शिला पर जन्माभिषेक कराया गया ।
इस आयोजन में दूर दूर से पधारे जैन समुदाय के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । यह शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के मोहल्ला साहूकारा, बाजार कलां , कछला रोड, स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल कृष्ण प्रभा बैंकेट हॉल पहुँची। जहां एक धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हुई।
शोभायात्रा में ऐरावत हाथी पर तीर्थंकर बालक भगवान को विराजमान कर पांडुक शिला की ओर 1008 कलशों को लेकर जन्माभिषेक किया गया।
शोभायात्रा में जैन बंधु व महिलाओं ने भजनों की धुन पर नृत्य किया। विभिन्न झांकियो के साथ ढोल नगाड़ो के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। ऊंट व ऐरावत हाथी,धोडे आकर्षण का केंद्र रहे। वही मुरादाबाद का बच्चों का बेंड व मयूर नृत्य करते कलाकारों ने समां बांध दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, विधायक हरीश शाक्य,पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल,किशन चंद शर्मा, भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी,समाज के अध्यक्ष अनूप कुमार जैन, उपाध्यक्ष जयदीप जैन, अभिषेक जैन, आकाश जैन, राकेश जैन, अनिल जैन,अरूण जैन, सिद्धार्थ जैन,मृगांक कुमार जैन ,निखिल जैन,साजन जैन,सोनल जैन,प्रियांक जैन,प्रशांत जैन, संगीता जैन,मनका जैन,रजनी जैन,प्रतिभा जैन, अनामिका जैन,अनीता जैन,ममता जैन,तृप्ति जैन , विनीत कुमार जैन,सम्यक जैन,आजर्व जैन, राबिन जैन आदि मौजूद रहे।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com