2:13 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने जयघोष के साथ मंगल क्षण का स्वागत किया

देवस्थान श्री रघुनाथ जी मंदिर, बदायूं में तुलसी विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत हल्दी महोत्सव जारी 🌿

बदायूं। देवस्थान श्री रघुनाथ जी मंदिर में तुलसी विवाह महोत्सव के अंतर्गत आज प्रातः से ही हल्दी महोत्सव बड़े उत्साह, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो रहा है।

🌸 वर पक्ष श्री वरुण आहुजा एवं वधू पक्ष श्री रमेश बत्तरा परिवार दोनों उपस्थित हैं।
सभी महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पीत वस्त्रों और पारंपरिक परिधानों में सजे हुए हैं, जिससे मंदिर परिसर पीले रंग की भक्ति छटा से जगमगा रहा है।

🌿 तुलसी माता एवं भगवान शालिग्राम जी को हल्दी अर्पित की जा रही है।
महिलाएं मंगल गीतों पर नृत्य कर रही हैं, जबकि पुरुष भक्तगण भजनों की लय पर ताली बजाकर उत्साह बढ़ा रहे हैं।

💫 पूरे वातावरण में आनंद, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखा जा रहा है। मीडिया प्रभारी श्री हेमंत कुमार दुआ ने बताया कि “हल्दी रस्म तुलसी विवाह की सबसे सुंदर परंपराओं में से एक है। इसमें भक्तों का जोश, भक्ति और आपसी प्रेम इस कार्यक्रम को विशेष बनाता है।”

🙏 श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चड्ढा जी सहित सभा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे हैं।
शाम को तुलसी–शालिग्राम विवाह का भव्य आयोजन होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.