2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राधा नाम की मधुर ध्वनि से पवित्र हुआ बदायूं — प्रभात फेरी ने रचा श्रद्धा और संस्कृति का अनुपम संगम

“राधा नाम की मधुर ध्वनि से पवित्र हुआ बदायूं — प्रभात फेरी ने रचा श्रद्धा और संस्कृति का अनुपम संगम” 🚩

भक्ति, उल्लास और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर, बदायूं से चतुर्थ दिवस की प्रभात फेरी हरिनाम संकीर्तन के साथ प्रारंभ हुई।
भोर की पहली किरणों संग जब “राधे राधे” का जयघोष गूंजा, तो पूरा नगर भक्ति रस में सराबोर हो उठा। मार्ग में ढोलक, करताल और घंटों की ध्वनि पर भक्तगण झूमते हुए आगे बढ़ते रहे।


प्रभात फेरी श्री शिंकु मल्होत्रा जी के निवास, मोहल्ला जोगीपुरा पहुँची, जहाँ परिवारजनों ने पुष्प वर्षा और आतिथ्य भाव से स्वागत किया।
“मैं तो अपनी धुन में रहता हूँ, राधे-राधे कहता हूँ…” जैसे भजनों पर भक्तगण नृत्य करते हुए भक्ति में लीन रहे।
श्री सनातन धर्म सभा, बदायूं की ओर से शिंकु मल्होत्रा जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


🌸 प्रभात फेरी में सम्मिलित नन्हें-मुन्ने बच्चों में उत्साह और आस्था का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।
छोटे छोटे बालक बालिकाएं ध्वजा थामे गर्व से “राधे राधे” का उद्घोष कर रहे थे।
उनकी मासूम मुस्कान और निश्छल भक्ति ने वातावरण को और अधिक पवित्र बना दिया। सभा के मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार दुआ ने कहा कि इन बच्चों के माध्यम से भविष्य की पीढ़ी में सनातन संस्कारों का बीजारोपण हो रहा है — यही प्रभात फेरी की सच्ची सफलता है। 🌿
साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रभात फेरी न केवल भक्ति का उत्सव है, बल्कि समाज में सनातन संस्कृति के संवर्धन और एकता का प्रेरक संदेश भी देती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.