बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर रविवार को खाटू श्याम का जन्मोत्सव यहां भक्तों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मंहत शिवम माहेश्वरी ने बताया कि नगर की श्री लखदातार सेवा समिति की ओर से यह जन्मोत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में यहां रविवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। साथ ही केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाया। यहां पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, चंदौसी के डा.वीरेश कुमार सिंह ने पहुंच कर प्रसाद का वितरण पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अमन गुप्ता, विशाल शाक्य, चिराग वाष्र्णेय, गौरव देवल, हिमांशु शाक्य, रितिक माहेश्वरी, हर्षिक माहेश्वरी, रितिक देवल, कौशल देवल आदि श्याम प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

