5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दूसरों को नीचा दिखाने वाले कभी ऊपर नहीं उठते : आचार्य संजीव रूप

साप्ताहिक सत्संग

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! अथर्ववेद के मित्रों से आहुति दिलाते हुए वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा “मनुष्य को अपने दोष अपनी बुराइयां नहीं दिखाई देती किंतु दूसरों के दोष दूर से ही देख लेता है । सारी शक्ति इसी बात में लगा देता है कि दूसरे को कैसे नीचा दिखाएं ! यदि औरों के दोष न देखकर अपने दोष देखें और सुधार करें तो जीवन खुशियों से भर जाए ! आर्य समाज बदायूं की मंत्री श्रीमती शशि आर्य ने यज्ञ में आहुतियां देते हुए कहा “हमारी संस्कृति महान है ! हम स्वयं खाने से पहले उन्हें खिलाना धर्म समझते हैं जिन्हें हम नहीं जानते ! हमारे घर कोई अतिथि आता है उसे हम देवता और भगवान मानते हैं !
इस अवसर पर श्रीमती मिथिलेश रानी , श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती गुड्डू देवी,कुमारी कौशिकी रानी, महेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस