बिल्सी – बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बांस बरौलिया गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे हुई। मिली जानकारी के मुताबिक नागर झूना गांव के कुछ लोग बिल्सी से अपने गांव लौट रहे थे,तभी अचानक ई-रिक्शा पलट गया। सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में अमित, अजय, राजों देवी, राहुल, चंद्रभान और कृष्ण पाल शामिल हैं। नागर झूना निवासी कृष्ण पाल ने बताया कि वे सभी ई-रिक्शा से अपने गांव जा रहे थे। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

