5:42 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पुलिस व आबकारी विभाग ने हाइवे से पकड़ी अवैध शराब

बदांयू 31 अक्टूबर।

बदायूं में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हाईवे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की खेप पकड़ी। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस और आबकारी टीम ने बरेली-मथुरा हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़ी कार से पांच पेटी अवैध देसी शराब बरामद की।

पुलिस सब-इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह व आबकारी विभाग के विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ढाबे के पास खड़ी कार में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर पहुंची टीम ने कार की तलाशी ली और शराब की पेटियां बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ननकू उर्फ राजू के रूप में हुई है, जो बाराबंकी का रहने वाला है जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

आबकारी विभाग शराब के बारकोड की जांच कर रहा है ताकि यह पता चल सके कि शराब किस दुकान से खरीदी गई थी। जांच के बाद संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसका लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास अवैध शराब की जानकारी है तो वह पुलिस को सूचित कर सकता है। पुलिस का कहना है कि वह अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस