बिल्सी
अतुल वार्ष्णेय
नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में 30 अक्टूबर को कक्षा चार से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कुल 909 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।इस छात्रवृत्ति परीक्षा के माध्यम से विद्यालय द्वारा प्राइमरी विभाग में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों को चार-चार हजार रुपए एवं जूनियर विभाग में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये तथा सीनियर विभाग में कक्षा 9 व 10 के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों को छह -छह हजार रुपए व कक्षा 11 व 12 के सर्वोत्तम प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों को साढ़े सात हजार रुपये प्रति विद्यार्थी की दर से धनराशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने दी। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता एवं उपप्रबंधक डीके गुप्ता ने बताया की यह परीक्षा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करती है इसी के साथ इस परीक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है। समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यालय में होते रहना आवश्यक है जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

