2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शिविर में 35 बच्चों का हुआ टीकाकरण

बिल्सी

अतुल वार्ष्णेय
विकासखंड अंबियापुर के ग्राम बधोली में डिप्थीरिया गला गोटू की बीमारी का एक केस मिलने पर पूरे गांव में सर्वे कराया गया, तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय में डिप्थीरिया गला घोटू बीमारी हेतु टीकाकरण कराया गया। जिसमें जीरो से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में 35 बच्चों का टीकाकरण हुआ और इस बीमारी के बारे में ग्राम वासियों को विस्तृत जानकारी दी गई ,बचे हुए बच्चों को अगले वैक्सीनेशन सत्र में बुलाने हेतु आग्रह किया गया। चिकित्सा अधीक्षक एके गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमें विभिन्न बीमारियों से बचाव में मदद करता है हम सभी को अपने परिवार के बच्चों के स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए ,यह टीकाकरण बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाता है एवं गंभीर बीमारियों के खतरे को काम करता है। स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। इस अवसर पर एएनएम मीनाक्षी और मनीषा द्वारा आशा गीता की मदद से वैक्सीनेशन किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस